बारावफात पर सराय हड़हा से निकला भव्य जुलूस, नातिया कलाम और तकरीर से गूंजा इलाका

बारावफात के अवसर पर मरकजी कमेटी की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सराय हड़हा से भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इससे पहले लोगों ने जगह-जगह नातिया कलाम पेश किए। इसके बाद नारे और तकरीर की आवाजों के बीच जुलूस आगे बढ़ा।

जुलूस सराय हड़हा से शुरू होकर दालमंडी, नई सड़क समेत विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा। जुलूस का नेतृत्व शकील अहमद बबलू ने किया। बारावफात को लेकर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर रात तक सड़कों पर रौनक बनी रही और पूरा इलाका बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा।

जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण करते रहे और शरारती तत्वों पर नजर रखी गई। प्रशासन की निगरानी में बारावफात का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की व्यवस्था की गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post