जोशी ब्राह्मण समाज ने निकाली जलाभिषेक यात्रा, बाबा विश्वनाथ का किया पूजन

श्री जोशी ब्राह्मण संघ व समाज की ओर से बुधवार को दशाश्वमेध घाट स्थित चितरंजन पार्क से बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ दर्जनों श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए।

श्रद्धालु दशाश्वमेध से गोदौलिया चौराहा और बांसफाटक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन-अर्चन और आरती की। इस दौरान देश में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की गई।

जलाभिषेक यात्रा में राम आसरे पांडेय, अमित पांडेय, दीपक पांडेय, संजय पांडेय, प्रकाश पांडेय सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post