भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल ने किया स्वागत

पूज्य झूलेलाल भक्त सेवा समिति की ओर से चालिया महोत्सव के समापन अवसर पर भगवान झूलेलाल जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर से शुरू होकर गिरजाघर, गोदौलिया और दशाश्वमेध होते हुए राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंची।शोभायात्रा से पूर्व लक्सा स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल जी और हिंगलाज माता की प्रतिमा के समक्ष दीपदान एवं पल्लव प्रार्थना की गई। इसके बाद सिंधी समाज के प्रमुख जय प्रकाश बालानी ने भगवान झूलेलाल जी की ध्वजा उठाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में सिंधी समाज की महिलाओं ने भजन और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का दशाश्वमेध व्यापार मंडल की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंडल के अध्यक्ष सुरेश तुलस्यान, सचिव दीपक वासवानी, मनु जेसवानी, विनय यादव, दीपक राजदेव, अशोक जायसवाल, नारायण खेमका समेत पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

राजेंद्र प्रसाद घाट पहुंचने पर भगवान झूलेलाल जी के छायाचित्र की भव्य आरती की गई और मां गंगा का पूजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं को सिंधी व्यंजन प्रसाद के रूप में वितरित की गई।

शोभायात्रा में जेपी बालानी, अनिल शर्मा, रोहित बालानी, गोपाल सचदेवा, सतीश छाबड़ा, चंद्रा सचदेवा, वासुदेव नागवानी, मुस्कान शर्मा, अमृता अठवानी, अजय रूपेजा, देवानंद, मोनिका, कृष्णा होतवानी, घनश्याम लालवानी, कन्हैया टेकचंदानी सहित अन्य लोगों ने विशेष सहयोग किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post