वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव से बिगड़े हालात, मेयर ने नगर निगम को लगाई फटकार

वाराणसी। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या सामने आई। शिवाला क्षेत्र के आनंदमयी से श्री गौरी केदारेश्वर महादेव मंदिर तक महिला कांवरिया जलाभिषेक के लिए पहुंचीं। वहीं, कई प्रमुख स्थानों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रवींद्रपुरी चौराहे पर बारिश और सीवर का पानी सड़क पर जमा हो गया। जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए वाराणसी के मेयर अशोक तिवारी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई।

वहीं, शंकर धाम कॉलोनी, सराय नंदन बगीचा स्थित वीर बाबा मंदिर के प्रांगण और बाहर भी सीवर का पानी भर गया। मैनहोल से निकला पानी मंदिर परिसर तक पहुंचने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को परेशानी हुई।

स्थानीय लोगों ने जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नालों और सीवर लाइनों की नियमित सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।


Post a Comment

Previous Post Next Post