वाराणसी। राम जानकी मंदिर में झूला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान भगवान राम को आकर्षक ढंग से सजाए गए रजत झूले पर विराजमान कराया गया। मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और भव्य श्रृंगार के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के झूला दर्शन किए।
इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने कजरी गीतों की प्रस्तुति पर झूमते हुए भगवान राम के जयकारे लगाए। महिलाओं और भक्तों ने पारंपरिक कजरी गीतों के माध्यम से उत्सव की खुशियां साझा कीं।
झूला महोत्सव को लेकर मंदिर में विशेष सजावट की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।
Tags
Trending



