वाराणसी। लगातार हुई बारिश के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) अस्पताल परिसर में जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब छह घंटे तक अस्पताल परिसर में कमर तक पानी भरा रहा।
जलभराव के बीच कई लोग अपने बच्चों को गोद में लेकर सुरक्षित रास्ते की तलाश में भटकते नजर आए। वहीं, दिव्यांग मरीजों और तीमारदारों को पानी में गिरने का डर सताता रहा। अस्पताल पहुंचने और बाहर निकलने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
Tags
Trending



