बेटी की मौत का बदला लेने के लिए पीट-पीटकर हत्या

प्रयागराज। बेटी की मौत का बदला लेने के लिए एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मृतक को थाने के पास से अगवा किया गया था। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की हत्या के आरोप में उसके ससुर और साले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पीछे बेटी की मौत का बदला लेने की बात सामने आई है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतक को किस तरह थाने के पास से अगवा किया गया और हत्या में कितने लोग शामिल थे।




Post a Comment

Previous Post Next Post