अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार को वाराणसी में एनपीएस और यूपीएस के विरोध तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) की पुनः बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबेडकर पार्क, कचहरी से शुरू होकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक चंद्र प्रकाश गुप्त ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रामसेवक यादव ने किया। इस दौरान पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, आरटीई एक्ट से पूर्व चयनित शिक्षकों को टीईटी से छूट देने तथा निजीकरण समाप्त करने की मांग उठाई।![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
यात्रा में जिला संरक्षक रामचंद्र गुष्ठा, पूर्व जिला संयोजक विनोद यादव, जिला कोषाध्यक्ष गुलाब चंद्र कुशवाहा, जिला कैडर प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, प्रमोद पटेल, अखिलेश यादव, शैलेंद्र विक्रम सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी शामिल रहे।
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



