वाराणसी में MSC छात्रा की मौत: प्रेमी के कमरे के बाथरूम में मिली लाश, शादी से इनकार पर धमकी देने का आरोप

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में तीन दिन से लापता MSC छात्रा की लाश उसके प्रेमी के किराए के कमरे के बाथरूम से बरामद हुई। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने उसे शादी से इनकार करने और परिवार को उनके रिश्ते के बारे में बताने के लिए दबाव बनाया था। घटना के बाद से आरोपी प्रेमी फरार है।मृतका की पहचान राजातालाब के मरुई-जमुनी गांव निवासी 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय के रूप में हुई है। वह जगतपुर पीजी कॉलेज में MSC प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

श्रेया अपने पिता सुनील उपाध्याय की इकलौती बेटी थी। उसके पिता चंदापुर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते हैंशादी तय होने के बाद भेजा था मैसेपरिजनों के मुताबिक, करीब एक महीने पहले श्रेया का रिश्ता गोतवा गांव के एक युवक से तय हुआ था। कुछ दिन पहले ही उसकी रिंग सेरेमनी हुई थी। परिवार ने 26 नवंबर को तिलक और 20 फरवरी 2027 को शादी की तारीख तय की थी।इसी बीच आरोपी विवेक ने श्रेया को मैसेज भेजकर शादी से इनकार करने का दबाव बनाया।

Advertisement
मैसेज में उसने लिखा था कि अगर वह उसकी नहीं हुई तो किसी और की नहीं होने देगा। उसने श्रेया से परिवार को उनके प्रेम संबंध के बारे में बताकर उसी से शादी करने के लिए कहा था।17-18 अगस्त को कई बार फोन और मैसेजपरिजनों का कहना है कि 17 और 18 अगस्त को विवेक ने श्रेया को कई बार फोन और वॉट्सऐप मैसेज किए और मिलने के लिए बुलाया। 18 अगस्त की सुबह करीब पौने नौ बजे श्रेया घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। वह आमतौर पर दोपहर 12 से 1 बजे के बीच घर लौट आती थी, लेकिन उस दिन दोपहर तक घर नहीं पहुंची।

Advertisement
परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिवार के लोग कॉलेज पहुंचे तो शिक्षिका ने बताया कि श्रेया उस दिन कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद राजातालाब थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।मोबाइल लोकेशन बच्छांव में मिलीपुलिस ने छात्रा के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। उसकी लोकेशन बच्छांव में मालवीय इंटर कॉलेज के आसपास मिली। पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर वहां पहुंची, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला।गुरुवार सुबह परिजन विवेक के ननिहाल मिर्जापुर के सीखड़ क्षेत्र पहुंचे।

Advertisement
वहां उसकी बाइक, हेलमेट और बैग मिला। बैग से कमरे की चाबी भी बरामद हुई। इसके बाद छात्रा की मां और परिजन चाबी लेकर बच्छांव के पश्चिमपुरा स्थित विवेक के कमरे पर पहुंचे।कमरे का दरवाजा खुलते ही आई तेज बदबूदरवाजा खोलने पर कमरे से तेज दुर्गंध आई। परिजनों ने बाथरूम में देखा तो वहां श्रेया का शव पड़ा था। शव की हालत खराब हो चुकी थी और वह खून से सना हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।रिश्तेदारी के जरिए हुई थी विवेक से पहचानपरिजनों के अनुसार, चोलापुर के नियार डीह गांव निवासी विवेक का ननिहाल जमुनी गांव में है। वह रिश्तेदारी के कारण श्रेया के परिवार के संपर्क में आया था। बताया जा रहा है कि वह कुछ समय तक परिवार के साथ रहा और इसी दौरान श्रेया की पढ़ाई में उसकी मदद करने लगा।बाद में विवेक ने रोहनिया में किराए पर कमरा ले लिया। वह ग्रामीण बैंक में काम करता था और फील्ड विजिट के दौरान इसी कमरे में रुकता था। आरोप है कि वह कॉलेज के आसपास श्रेया से मिलता था और कई बार उसे अपने कमरे पर भी ले गया था।पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद से विवेक फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post