सलारपुर गांव में बाढ़ का प्रकोप, 50 से अधिक घर डूबे; स्कूलों में बनाए गए शरण स्थल

जिले के सलारपुर गांव में लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। जलस्तर बढ़ने के कारण गांव के 50 से अधिक घर पानी में डूब गए हैं। कई परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करने को मजबूर हैं।

बाढ़ के बढ़ते पानी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे घरों में पानी घुस गया है। राजेश्वर श्याम, मालती और हीना देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद जारी है।बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए प्रशासन की ओर से विद्या बिहार और सरकारी स्कूलों को शरण स्थल के रूप में खोल दिया गया है

Advertisement
यहां प्रभावित परिवारों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय युवक शिव प्रकाश ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग इन शरण स्थलों में पहुंच रहे हैं।वहीं, स्थिति पर नजर रखने के लिए लेखपाल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी गांव का दौरा कर रहे हैं।

Advertisement
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारी हालात का जायजा ले रहे हैं, लेकिन कुछ प्रभावित परिवारों तक अभी राहत सामग्री और आवश्यक मदद पूरी तरह नहीं पहुंच सकी है।बाढ़ का पानी लगातार बढ़ने से ग्रामीणों को आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की चिंता सता रही है।

Advertisement
ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों तक तत्काल राहत सामग्री, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं पहुंचाने की मांग की है। 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post