‘द नेक्स्टलीप’ में युवाओं ने दिखाए नवाचार के विचार, विकसित भारत-2047 का संकल्प

भगवानपुर स्थित सनबीम कॉलेज फॉर वूमेन में शुक्रवार को ‘द नेक्स्टलीप : विकसित भारत-2047’ स्टार्टअप शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।

विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपने नए व्यावसायिक विचारों और स्टार्टअप अवधारणाओं को प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, अशोका इंस्टीट्यूट, शेपा सहित वाराणसी के विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Advertisement
विद्यार्थियों ने अपने विचारों को व्यावहारिक व्यवसाय के रूप में विकसित करने की संभावनाएं भी प्रस्तुत कीं।कार्यक्रम में उद्योग, शिक्षा और व्यवसाय जगत से जुड़े डॉ. पी.वी. राजीव, पीयूष कोठारी, सीए राज अग्रवाल, डॉ. स्नेहा गुप्ता और अनुपम रघुवंशी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। आयोजन में सनबीम समूह की सहायक निदेशक प्रतिमा गुप्ता और मुख्य परिचालन अधिकारी संदीप मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement
समापन पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ सेन ने अतिथियों, विद्यार्थियों और सहयोगी संस्थानों के प्रति आभार जताया।

Advertisement
प्रशासक सरिता राव ने युवाओं की रचनात्मकता और उद्यमशीलता को राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को नवाचार के जरिए विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post