विश्व फोटोग्राफी दिवस 2026 के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय के अनुप्रयुक्त कला विभाग की ओर से ‘लेंस के माध्यम से’ विषय पर फोटो प्रदर्शनी एवं रचनात्मक मिलन का आयोजन किया गया। अहिवासी कला दीर्घा में आयोजित यह प्रदर्शनी 18 से 21 अगस्त तक दर्शकों के लिए खुली रही।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों और युवा छायाकारों ने अपने छायाचित्रों के माध्यम से कला, संस्कृति, समाज और जीवन के विभिन्न रंगों को प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने बताया कि फोटोग्राफी केवल किसी दृश्य को कैमरे में कैद करने का माध्यम नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को व्यक्त करने वाली कला भी है।
प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय की डीन प्रो. उत्तमा दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलसचिव डॉ. राजन श्रीवास्तव रहे, जबकि वाराणसी के प्रख्यात छायाकार अमित अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
![]() |
| Advertisement |
आयोजन का उद्देश्य युवा एवं उभरते छायाकारों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देना और दर्शकों को तस्वीरों के जरिए अलग-अलग दृष्टिकोणों से दुनिया को देखने का अवसर उपलब्ध कराना रहा।
Tags
Trending



