उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की 20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, शहनाई वादन से दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब की 20वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सिगरा स्थित दरगाह फतमान पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान उनकी कब्र पर श्रद्धा के फूल चढ़ाए गए और कुरआनख्वानी व दुआख्वानी कर उन्हें याद किया गया।कार्यक्रम में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान साहब के पौत्र आफाक हैदर और रिजवान हैदर ने शहनाई वादन कर अपने दादा की परंपरा को आगे बढ़ाया।

Advertisement
वहीं बिलाल अली ने दुक्कड़ बजाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम संयोजक प्रमोद वर्मा और शकील अहमद जादूगर सहित उपस्थित लोगों ने उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के संगीत और काशी से उनके गहरे जुड़ाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


Advertisement




Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post