स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल की चुर्क शाखा में सावन महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.के. वर्मा ने विद्यालय के प्रेरणास्रोत स्वामी हरसेवानंद जी महाराज परमहंस के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की।इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सावन के रंग में सजे विद्यालय परिसर में हरियाली और उत्सव का वातावरण देखने को मिला। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सावन की परंपरा और प्रकृति से जुड़े महत्व को प्रस्तुत किया।

प्रधानाचार्य ए.के. वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय परंपराएं हमें हमेशा ईश्वर और प्रकृति से जोड़ती हैं। सावन केवल एक दिन का त्योहार नहीं, बल्कि महीने भर चलने वाला उत्सव है। कृषि प्रधान देश होने के कारण वर्षा ऋतु और सावन का विशेष महत्व है। सावन हरियाली, निरंतरता और ‘सत्यम्, शिवम्, सुंदरम्’ की अनुभूति कराता है।

उन्होंने विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद जी का संदेश भी विद्यार्थियों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सीमा सिंह, पूजा, दीपा, श्रद्धा, आंचल सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post