शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर गर्भपात का बनाया दबाव; लखनऊ में केस दर्ज

लखनऊ: राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने परिचित युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए और जब वह 15 सप्ताह की गर्भवती हो गई तो शादी से इनकार कर गर्भपात कराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अतुल कुमार रावत समेत उसके परिजनों के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पीड़िता के अनुसार, करीब छह वर्ष पहले उसकी आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने के बाद जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। साथ ही गर्भपात कराने और रुपये देकर मामला खत्म करने का दबाव बनाया। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी के माता-पिता और मामा ने भी इस मामले में उस पर दबाव बनाया और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।वहीं, लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में भी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी शिवराम यादव उर्फ विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 








Post a Comment

Previous Post Next Post