वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के हनुमान फाटक में शनिवार सुबह हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को करीब तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के लिए ले जाते समय आरोपी ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर दो राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।एडीसीपी काशी वैभव बांगर के अनुसार, मृतक की पहचान रवि चौहान उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। घटना के बाद आदमपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी ताजिम को चिह्नित कर गिरफ्तार किया।
पुलिस आरोपी को हथियार बरामद करने के लिए काशी रेलवे स्टेशन के पास ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
![]() |
| Advertisement |
पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान दो अन्य लोग भी घायल हुए थे। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है, जबकि दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |

.jpeg)

