आदित्यनाथ झा के योगदान को किया गया याद, जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित

सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति एवं दिल्ली प्रदेश के प्रथम उपराज्यपाल पद्मविभूषण डॉ. आदित्यनाथ झा (आईसीएस) की जयंती मंगलवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित योग साधना संवाद कक्ष में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय और मैथिल समाज, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. आदित्यनाथ झा के व्यक्तित्व, कृतित्व और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. झा ने प्रशासनिक सेवा के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृत के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, मैथिल समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने डॉ. आदित्यनाथ झा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post