बाबा कालभैरव मंदिर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की बढ़ती संख्या से दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर के आसपास की सड़कों और गलियों में अक्सर छुट्टा पशु झुंड में घूमते नजर आते हैंदर्शन-पूजन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को इन पशुओं के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार पशुओं के अचानक सड़क पर आने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। व्यस्त धार्मिक क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की मौजूदगी सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
दर्शनार्थियों का कहना है कि बाबा कालभैरव क्षेत्र में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में यहां छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। लोगों ने नगर निगम से अभियान चलाकर पशुओं को हटाने और क्षेत्र में नियमित निगरानी की मांग की है।



