यूपी के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का मौका, 17 अगस्त से छह जिलों में शुरू होंगी रैलियां

उत्तर प्रदेश में अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। भर्ती अभियान की शुरुआत 17 अगस्त से मेरठ में होगी। इसके बाद बरेली, लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भी भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी। यह भर्ती अभियान अगले साल 14 अप्रैल को अयोध्या में समाप्त होगा।


 भर्ती रैलियों की तैयारियों को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संबंधित विभागों और जिला प्रशासन की तैयारियों की समीक्षा की गई। अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती सेना में शामिल होने का अवसर देगी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post