कांवड़ यात्रा में दर्दनाक हादसे: जनरेटर में फंसे किशोरी के बाल, दो किशोर कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत

मुरादाबाद में कांवड़ यात्रा के दौरान सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। कुंदरकी में कांवड़ वाहन पर चढ़ते समय 16 वर्षीय किशोरी के बाल खुले जनरेटर की बेल्ट और पंखे में फंस गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ चल रहे कांवड़ियों ने तुरंत जनरेटर बंद कर उसे बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, बिलारी क्षेत्र के दो किशोर कांवड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 16 वर्षीय गौतम और 17 वर्षीय अनिल सैनी 7 अगस्त को साथियों के साथ हरिद्वार कांवड़ लेने गए थे। लौटते समय उनकी बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। दोनों को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।

Advertisement

उधर, मेरठ में डाक कांवड़ के दौरान अलग-अलग सड़क हादसों में करीब 14 कांवड़िये घायल हो गए। इनमें कई की हालत गंभीर बताई गई है। हादसों और बढ़ती भीड़ के कारण दिल्ली-देहरादून बाईपास और आसपास के रास्तों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव कर कई जगह बैरियर लगाए और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post