अंतरविद्यालयी कजरी प्रतियोगिता में आर्य महिला नागर मल मुरारका स्कूल प्रथम

प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में अंतरविद्यालयी पूर्वांचल लोकगीत (कजरी) प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं निर्णायक प्रसिद्ध लोकगीत गायिका रंजना राय रहीं। विशिष्ट अतिथि गुरु कृपा फाउंडेशन के निदेशक चक्रवर्ती विजय नवाद और बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डुमारी के निदेशक मुकुल पाण्डेय रहे। विद्यालय के निदेशक मंजुल पाण्डेय एवं प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया।

प्रतियोगिता में आर्य महिला नागर मल मुरारका इंग्लिश स्कूल, ने प्रथम, बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, प्रह्लादघाट ने द्वितीय तथा बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल, डुमारी, रामनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल, गौराकलान को चतुर्थ स्थान मिला।प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक कजरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक रंजना राय ने विद्यार्थियों के गायन, लय-ताल, भाव और प्रस्तुति की सराहना की। विद्यालय के निदेशक मंजुल पाण्डेय ने कहा कि कजरी पूर्वांचल की समृद्ध लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।कार्यक्रम के संयोजक चंदन चौधरी रहे। मंच संचालन अभिषेक मालवीय एवं सूरज सैनी ने किया। प्रस्तुतियों की तैयारी में संगीत विभाग की जया मल्लिक, शिवेंद्र मिश्रा और दीपक मिश्रा का मार्गदर्शन रहा। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं समस्त विद्यालय परिवार का सहयोग रहा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post