11 से 17 अगस्त तक होगा 119वां करपात्र प्राकट्योत्सव

दुर्गाकुंड स्थित श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल में 11 से 17 अगस्त तक 119वें करपात्र प्राकट्योत्सव का आयोजन होगा। धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी ने बताया कि सात दिवसीय महोत्सव में देशभर से संत, श्रद्धालु, विद्वान और शिक्षाविद शामिल होंगे।

महोत्सव का शुभारंभ 11 अगस्त को गणपति लाक्षार्चन से होगा। 12 अगस्त को 121 दंपत्तियों द्वारा सामूहिक रुद्राभिषेक तथा 13 अगस्त को 43,435 दीपों से करपात्र दीपावली मनाई जाएगी। 14 अगस्त को मुख्य प्राकट्य समारोह में आचार्य पं. गायत्री प्रसाद पाण्डेय को करपात्र रत्न और डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र को करपात्र गौरव सम्मान दिया जाएगा।

Advertisement

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह और 16 अगस्त को ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति और स्वामी करपात्री जी के शिक्षण दर्शन’ विषय पर कुलपति सम्मेलन होगा। 17 अगस्त को गौरी केदारेश्वर जलाभिषेक यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। यह जानकारी धर्मसंघ के महामंत्री पं. जगजीतन पाण्डेय ने दी।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post