तिरंगे के रंग में सजे बाबा काशी विश्वनाथ, कलेक्ट्रेट में डीएम ने किया ध्वजारोहण

काशी में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रभक्ति और आध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्वतंत्रता दिवस की सुबह बाबा काशी विश्वनाथ का विशेष भव्य और दिव्य श्रृंगार किया गया। बाबा के स्वरूप को राष्ट्रध्वज के तीनों रंगों केसरिया, सफेद और हरे रंग से सजाया गया। मंगला आरती के दौरान बाबा के इस अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।

सुबह तड़के मंगला आरती के समय काशी विश्वनाथ धाम का वातावरण आध्यात्मिकता के साथ राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष सजावट की गई। बाबा के श्रृंगार में तिरंगे के रंगों का विशेष ध्यान रखा गया। केसरिया रंग के गेंदे के फूल, सफेद रजनीगंधा और हरे रंग की पत्तियों से गर्भगृह को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

Advertisement
वहीं, कलेक्ट्रेट में शनिवार सुबह 8 बजे जिलाधिकारी सत्येंद्र झा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर छात्रों और कर्मचारियों ने डीएम का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुलिस लाइन से पहुंची गारद ने राष्ट्रीय ध्वज को सशस्त्र सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का गायन हुआ।
Advertisement
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, कलेक्ट्रेट कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का जिलाधिकारी ने अभिनंदन किया। 
Advertisment
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और करतब प्रस्तुत किए, जबकि एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन के साथ सलामी देकर समारोह की गरिमा बढ़ाई। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post