मकान के बंटवारे के विवाद में देवर ने भाभी की चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद फरार

बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में शुक्रवार शाम मकान के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान देवर ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मकान के बंटवारे को लेकर देवर और भाभी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी देवर ने कथित तौर पर बीना पर चाकू से कई वार कर दिए। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई।

Advertisement
घटना के बाद मचा हड़कंप
वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय समेत पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
Advertisement
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें गठित

सीओ सिटी प्रखर पांडेय के अनुसार, शुरुआती जांच में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। इसी विवाद में देवर द्वारा भाभी पर चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की जानकारी मिली है।

Advertisement
पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post