जे.पी.एम. स्कूल में देशभक्ति का रंग, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

गंगानगर कॉलोनी स्थित जे.पी.एम. इंग्लिश स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय के चेयरमैन रामजनम कुशवाहा, निदेशक शोभा कुशवाहा, चीफ एग्जीक्यूटिव रजनीश कुशवाहा, एग्जीक्यूटिव रजत कुशवाहा, अकादमिक ऑफिसर रति कुशवाहा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश के वीरों को नमन किया। 

Advertisement
बच्चों ने विभिन्न नाट्य एवं अभिनय प्रस्तुतियों से स्वतंत्रता के महत्व और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विकसित और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प भी लिया।
Advertisement
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement
विद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश दिया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post