बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

प्रह्लादघाट स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि एवं उपप्रबंधक मंजुल पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय ने राष्ट्रगान के उपरांत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण वंदे मातरम् का गायन प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उपप्रबंधक मंजुल पाण्डेय ने कहा कि देश की आजादी के लिए हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी।

Advertisement
उनके त्याग और बलिदान के कारण भारत स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के 80 वर्षों में देश ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है और आज भारत विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है।
Advertisement
उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अहिंसा, अनुशासन और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या स्नेहलता पाण्डेय ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post