स्वतंत्रता दिवस पर मुमताज कल्याण सेवा समिति ने बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री और सैनिटरी बॉक्स

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुमताज कल्याण सेवा समिति के बैनर तले विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति नारों के साथ रैली निकालकर लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता और शिक्षा का संदेश दिया।

समारोह के दौरान संस्था की ओर से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से संबंधित आवश्यक सामग्री, सैनिटरी बॉक्स, मिठाई और बिस्कुट वितरित किए गए। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना है।

Advertisement
संस्था की तरन्नुम खान ने कहा कि हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए उन्हें शिक्षित और सक्षम बनाना समाज की जिम्मेदारी है।
Advertisement
वहीं मुमताज बानो ने बताया कि संस्था गरीब और जरूरतमंद बच्चों की देखभाल के साथ उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी बच्चों को आवश्यक सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों और संस्था के सदस्यों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post