स्वतंत्रता दिवस पर CM Yuva यूथ अड्डा में गूंजा राष्ट्रगान, 35 सरकारी योजनाओं की पुस्तिका का अनावरण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर CM Yuva यूथ अड्डा में उत्साह और देशभक्ति के माहौल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ।

इस अवसर पर UPICON द्वारा विकसित “35 सरकारी योजनाओं की व्यापक पुस्तिका” का अनावरण किया गया। पुस्तिका में युवाओं और उद्यमियों के लिए उपयोगी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। 

Advertisement
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को CM Yuva योजना के उद्देश्यों, लाभ और उद्यमिता के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
Advertisement
कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post