स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाराणसी पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी और काशीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर ने आमजन की सेवा और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए नई फैंटम वाहनों की सौगात दी। नई फैंटम वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने फैंटम वाहनों के साथ रैली निकालकर शहर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था का संदेश दिया।
![]() |
| Advertisement |
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के कर्तव्यनिष्ठा और सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जनसेवा करने के लिए प्रेरित किया।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending




