आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि रिंकू नाम के एक व्यक्ति ने अकबरा यमुना पुल से अपनी करीब 11 महीने की बेटी को नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने पत्नी को भी पुल से नीचे फेंकने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने महिला को बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक, रिंकू अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटी को बाइक से लेकर अकबरा पुल पहुंचा था। वहां किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान रिंकू ने बच्ची को उठाकर यमुना में फेंक दिया। पत्नी ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसने उसे भी नीचे फेंकने का प्रयास किया।
 |
| Advertisement |
महिला की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे बचा लिया और आरोपी को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। |
| Advertisement |
सूचना मिलने पर सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, बच्ची की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को यमुना में उतारा गया है। |
| Advertisement |
पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को पारिवारिक विवाद से जोड़कर जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारण का पता पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।  |
| Advertisement |