स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में शान से लहराया तिरंगा, डीएम ने दिलाई संविधान की शपथ

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इसके उपरांत सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा कलेक्ट्रेट परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।

Advertisement
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। 
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने उनके योगदान और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए दिए गए उनके त्याग को सदैव याद रखा जाएगा।
Advertisement

Advertisement





Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post