एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, तीन गोलियां लगने के बाद भी डटे रहे

यूपी एसटीएफ मेरठ यूनिट के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शामली के झिंझाना में 20 जनवरी 2025 को बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ टीम ने बिडौली-चौसाना मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की थी। मुठभेड़ के दौरान मुकीम काला और मुस्तफा कग्गा गैंग से जुड़े अरशद समेत चार बदमाश मारे गए। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार को तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने मोर्चा संभाले रखा। बाद में 22 जनवरी 2025 को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

Advertisement
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी प्रशस्ति में उनके अदम्य साहस, कर्तव्य के प्रति समर्पण और सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिलने पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए इसे उनके अदम्य साहस और राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का सम्मान बताया।
Advertisement
पहले भी मिल चुका था वीरता पदक

इंस्पेक्टर सुनील कुमार 2023 में कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के एनकाउंटर में भी शामिल रहे थे। इस कार्रवाई के लिए उन्हें राष्ट्रपति के वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। एसटीएफ मेरठ यूनिट ने मेरठ के जानी क्षेत्र में अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिराया था। उसके खिलाफ 66 मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई थी।

एसटीएफ के अन्य पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक

इस बार एसटीएफ मेरठ यूनिट के एएसपी बृजेश सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों को भी वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। बृजेश सिंह को दूसरी बार वीरता पदक मिला है।

Advertisement
10 नवंबर 2025 को मुरादाबाद के भोजपुर में एसटीएफ टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में एक लाख रुपये के इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजार रुपये के इनामी उसके साथी दीनू को मार गिराया गया था। इसी मुठभेड़ में एएसपी बृजेश सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार और हेड कांस्टेबल संजय सिंह को भी वीरता पदक दिया गया है।

Advertisement

 

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post