तिरंगे की शान में रंगा एसबीएसएस इंटर कॉलेज, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम

सूरजकुंड, नई सड़क स्थित एस.बी.एस.एस. इंटर कॉलेज एवं सेंट के.सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर रविनंदन तिवारी और प्रधानाचार्य त्रिप्ति तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।

समारोह में विद्यार्थियों ने मार्चपास्ट और पीटी का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने योग एवं पिरामिड बनाकर अपनी शारीरिक क्षमता और अनुशासन का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सोनम पटेल, भूमिका केशरी और अर्पिता कुमारी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Advertisement
इसके बाद विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 10 के छात्र अविरल अवस्थी ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिधानों में सजकर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। कक्षा सात के छात्र विश्वनाथ ने शास्त्रीय संगीत में भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
Advertisement
कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साहस और कर्तव्य पर आधारित ‘महाभारत’ नाटक का भी मंचन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अंत में विद्यालय की शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का समापन किया।
Advertisement
विद्यालय की कोऑर्डिनेटर रमा श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। 
Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post