बसंत पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक करुणा यादव ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद कक्षा सात एवं आठ के विद्यार्थियों ने अनुशासनबद्ध मार्चपास्ट करते हुए राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे विद्यालय परिसर को राष्ट्रप्रेम के उत्साह से भर दिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
 |
| Advertisement |
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता की भी झलक देखने को मिली। |
| Advertisement |
समापन अवसर पर विद्यालय की निदेशक करुणा यादव ने विद्यार्थियों एवं अध्यापक-अध्यापिकाओं का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने विद्यार्थियों को शुभाशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। |
| Advertisement |
इस अवसर पर लालजी यादव, सीमा पांडे, शिवानी यादव, हिमांशु गुप्ता सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह ने विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।  |
| Advertisement |