देशभक्ति गीतों से सामाजिक संदेश तक, केयर एण्ड कॅरियर स्कूल में दिखा प्रतिभा और संस्कार का संगम

15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर केयर एण्ड कॅरियर स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन आनन्द किशोर मिश्र जी द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत की प्रस्तुति से सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। वहीं छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।अदिती मोहले के अथक प्रयासों से विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गीतों पर आधारित भावपूर्ण नृत्य ने सामाजिक भेदभाव, असमानता एवं भटकती युवा पीढ़ी जैसी समस्याओं को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया तथा सही मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।इसके साथ ही जल मिशन गीत पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने जल संकट एवं जल संरक्षण की आवश्यकता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। नृत्य के माध्यम से “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए जल की हर बूंद को बचाने हेतु जागरूकता का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर चेयरमैन आनन्द किशोर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन हमें हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा छोटे-छोटे प्रयासों से भारत को और बेहतर बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।प्रधानाचार्या अरुंधति मिश्र ने शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं मार्गदर्शन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के अनुशासन, उत्साह एवं उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और विद्यार्थियों की संयुक्त मेहनत ही विद्यालय की सफलता की पहचान है।डायरेक्टर अंकित मिश्र तथा केशकी मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का उत्सव तभी सार्थक है जब हम शिक्षा, संस्कार और मानवता के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाएँ। उन्होंने विद्यार्थियों की देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों की सराहना की।कार्यक्रम का सफल एवं अनुशासित संचालन कोऑर्डिनेटर चंचल सान्याल, सुगीता मेहरा एवं कृति गुप्ता द्वारा किया गया। सम्पूर्ण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इसी कड़ी में केयर कैरियर मंडुवाडीह शाखा में भी धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया l बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी l बच्चों ने नृत्य गीत के साथ ही पिरामिड बनाया और सभी की खूब प्रशंसा बटोरी l 

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement








Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post