खुशहाल नगर में चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

शिवपुर थाना क्षेत्र की खुशहाल नगर कॉलोनी में महिला से चेन स्नेचिंग करने वाले बदमाश को शिवपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश की तलाश चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद से की जा रही थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, इसी दौरान बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बदमाश के कब्जे से घटना से संबंधित सामान बरामद किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।




Post a Comment

Previous Post Next Post