कानपुर घर के आंगन में अचानक जमीन धंसने से एक युवती करीब 25 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद वह करीब 7 घंटे तक अंदर फंसी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। करीब 60 जवानों ने लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गड्ढे की खुदाई की और युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया जा रहा है कि जिस जगह हादसा हुआ, वहां पहले बोरवेल था। बोरवेल के ऊपर फर्श बनाकर उसे ढक दिया गया था। समय के साथ जमीन कमजोर होने के कारण अचानक फर्श धंस गया और युवती गहरे गड्ढे में गिर गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बचाव दल ने आसपास की जमीन की खुदाई कर युवती तक पहुंचने का प्रयास किया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags
Trending



