बच्चियों ने CM योगी आदित्यनाथ को बांधी राखी, लिया ऑटोग्राफ

लखनऊ। रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बच्चियों ने मुलाकात की और उन्हें राखी बांधी। बच्चियों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनका ऑटोग्राफ भी लिया। इस दौरान बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

वहीं, रक्षाबंधन पर प्रदेश की जेलों में भी भावुक माहौल रहा। बड़ी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए जेल पहुंचीं। जेलों के बाहर बहनों की लंबी कतारें नजर आईं।

त्योहार के चलते रोडवेज बसों में भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। बसों में जगह न मिलने पर कई यात्री खड़े होकर सफर करते दिखे। भीड़ का आलम यह रहा कि कुछ यात्री खिड़की के रास्ते बस में प्रवेश करते नजर आए।






Post a Comment

Previous Post Next Post