सावन में हरियाली श्रृंगार से सजा देवड़िया वीर बाबा का दरबार

भेलूपुर क्षेत्र स्थित देवड़िया वीर बाबा के दरबार में सावन मास के अवसर पर भव्य हरियाली श्रृंगार किया गया। फूल-पत्तियों और हरियाली से सजे दरबार के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। भक्तों ने बाबा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

काशी की लोक आस्था में वीर बाबाओं को क्षेत्र का रक्षक माना जाता है। मान्यता है कि काशी में 52 वीर और क्षेत्रपाल नगर की रक्षा करते हैं। नए मांगलिक कार्यों और पारिवारिक आयोजनों से पहले स्थानीय लोग वीर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। सावन के विशेष श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा।





Post a Comment

Previous Post Next Post