संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री और प्रो. बिहारी लाल शर्मा का भव्य अभिनंदन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में श्रीकाशीविद्वद्धर्मपरिषद् के तत्वावधान में परमश्रद्धेय स्वामी डॉ. अनिकेत शास्त्री महाराज एवं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।


समारोह में विद्वतजनों, संत-महात्माओं एवं गणमान्य अतिथियों ने दोनों विभूतियों का सम्मान करते हुए उनके धार्मिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक योगदान की सराहना की। इस दौरान भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा एवं संस्कृत शिक्षा के संरक्षण-संवर्धन पर भी विचार व्यक्त किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं विद्वानों ने दोनों अतिथियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर राष्ट्र-धर्म सेवा की मंगलकामना की।





Post a Comment

Previous Post Next Post