श्रावण मास में दशाश्वमेध स्थित बाबा गुरु बृहस्पति देव मंदिर में भव्य श्रृंगार, अलौकिक झांकी के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर दशाश्वमेध स्थित बाबा गुरु बृहस्पति देव मंदिर में भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान बाबा का मनमोहक एवं अलौकिक श्रृंगार कर दिव्य झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ी।श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा गुरु बृहस्पति देव का दर्शन-पूजन कर सुख, समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

मंदिर के महंत अजय गिरी ने बताया कि श्रावण मास में बाबा गुरु बृहस्पति देव के दर्शन एवं पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है। इस माह श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।उन्होंने बताया कि श्रावण माह के अंतिम सप्ताह में बाबा का हरियाली श्रृंगार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनके साथ इस वर्ष के श्रावण मास के आयोजनों का विधिवत समापन होगा।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post