हरिश्चंद्र घाट की अव्यवस्थाओं से शवदाह में परेशानी, बाहर से आने वाले लोगों में नाराजगी

 मोक्षनगरी काशी के प्रमुख हरिश्चंद्र घाट पर कथित अव्यवस्थाओं के चलते अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से अपने परिजनों का अंतिम संस्कार कराने पहुंच रहे लोगों के साथ स्थानीय नागरिक भी घाट की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि हरिश्चंद्र घाट धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण स्थल है।

 इसके बावजूद यहां साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, बैठने और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। परिजनों के अंतिम संस्कार के लिए दुख की स्थिति में पहुंचने वाले लोगों को इन अव्यवस्थाओं के कारण अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ती है।आरोप है कि घाट और आसपास के क्षेत्र में नियमित सफाई और व्यवस्थाओं की निगरानी पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

 गंदगी और अन्य अव्यवस्थाओं के चलते बाहर से आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय नागरिकों और बाहर से आए लोगों ने नगर निगम प्रशासन से हरिश्चंद्र घाट का तत्काल निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने नियमित सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल, शौचालय और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी जरूरी सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की है। 


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post