वाराणसी में बारिश के बीच मठ की दीवार भरभराकर गिरी, युवक बाल-बाल बचा

सिगरा थाना क्षेत्र की सुभाष नगर कॉलोनी में बारिश के बीच एक मठ की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से मौके पर हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के दौरान दीवार से चंद कदम की दूरी पर मौजूद एक युवक उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में बारिश के दौरान दीवार अचानक गिरती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित मठ विवादित होने के कारण लंबे समय से निर्माण कार्य नहीं हो पाया था।

बारिश के बीच दीवार गिरने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने जर्जर और कमजोर निर्माणों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post