वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने शनिवार को दिनदासपुर राजवाहा पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। 9.8 किलोमीटर लंबी नहर पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई में जेसीबी की मदद से करीब 25 अवैध पुलिया और गुमटियों को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान सिंधोरा थाना पुलिस के साथ पीएसी का भारी बल तैनात रहा।
सिंचाई विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। सिंधोरा थानाध्यक्ष पंकज पांडेय की मौजूदगी में जेसीबी से नहर पर बनी अवैध पुलियाओं और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए फूलपुर, बड़ागांव और कपसेठी थाना पुलिस के साथ पीएसी की टीमें भी तैनात रहीं।
![]() |
| Advertisement |
किसानों की सिंचाई प्रभावित होने की आशंका
सिंचाई विभाग ने इससे पहले 5 अगस्त को सिंधोरा-पिंडरा थाना प्रभारी को पत्र भेजकर अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की मांग की थी। विभाग के मुताबिक, नहर पर अतिक्रमण के कारण राजवाहा के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने में बाधा आ रही थी। इससे आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने में परेशानी हो सकती थी।
![]() |
| Advertisement |
अतिक्रमण हटाने के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मुन्ना लाल यादव, जेई प्रदीप कुमार यादव, जिलेदार सुशील कुमार, पतरौल अल्ताफ अली, देवी सेवक सिंह और गजाधर सिंह समेत विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |
सहायक अभियंता मुन्ना लाल यादव ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद राजवाहा में पानी का प्रवाह सुचारु होने की उम्मीद है। इससे दिनदासपुर, बढ़ौना, हिरामनपुर और चारों समेत आसपास के क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलने में सुविधा होगी।

.jpeg)

