वाराणसी। बारावफात के मद्देनजर घर में झालर लगाते समय करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ।
बताया जा रहा है कि झालर लगाते समय पहले बेटे को करंट लगा। उसे बचाने पहुंचे पिता भी बिजली के तार की चपेट में आकर उससे चिपक गए। परिजनों ने दोनों को करंट से छुड़ाने का प्रयास किया और तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। बारिश के बीच हुए इस हादसे से इलाके में भी शोक का माहौल है।
Tags
Trending



