काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के छात्रों ने पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की लंबित प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।छात्रों का कहना है कि सत्र 2025-26 के कई पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश और काउंसलिंग प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई है। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों को कोई स्पष्ट आधिकारिक सूचना भी नहीं दी गई है। छात्रों ने कहा कि देरी का असर आगामी सत्र 2026-27 पर भी पड़ेगा।
ज्ञापन के माध्यम से छात्रों ने सत्र 2025-26 की लंबित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से शुरू करने की मांग की। साथ ही बीएचयू से पीजी कर चुके छात्रों को पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्राथमिकता देने और उनके लिए कुछ सीटें आरक्षित करने की मांग भी उठाई।छात्रों ने कुलपति से छात्रहित में मामले का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।



