सिविक ऑरा फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन, समाजसेवा और जनहित पर मंथन

सामाजिक सरोकार, जनहित और सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से सिविक ऑरा फाउंडेशन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि स्वामी आनंद स्वरूप महाराज तथा मुख्य अतिथि कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव और अमित यादव मौजूद रहे।

समारोह में संस्था के संस्थापक अवि प्रताप पाल, प्राची तिवारी और किशन गुप्ता ने संस्था के उद्देश्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता, महिला सुरक्षा और पत्रकारों के अधिकार व सम्मान के लिए संस्था सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामाजिक संस्थाओं को प्रभावी भूमिका निभाने की जरूरत बताई। वहीं, अनुराधा यादव और अमित यादव ने संस्था के गठन पर शुभकामनाएं दीं।समारोह में “साथ चलेंगे, समाज बदलेंगे” के संकल्प के साथ जनहित के मुद्दों पर सामूहिक प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाने की प्रतिबद्धता जताई गई।




Post a Comment

Previous Post Next Post