आगरा में पत्नी ने शिक्षक पति को दी किडनी, बोलीं- साथ जीना-मरना है तो किडनी देना क्या बड़ी बात

आगरा। आगरा में एक पत्नी ने अपने शिक्षक पति की जान बचाने के लिए अपनी किडनी दान कर मिसाल कायम की है। पति की गंभीर बीमारी के बीच पत्नी ने बिना किसी हिचकिचाहट के किडनी देने का फैसला किया।

सफल प्रत्यारोपण के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।पत्नी ने भावुक होकर कहा कि जिसके साथ पूरी जिंदगी जीने-मरने का वादा किया है, उसके लिए अपनी किडनी देना उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पति की जिंदगी से बढ़कर उनके लिए कुछ भी नहीं।परिवार के बुजुर्गों ने भी बहू के इस फैसले की सराहना की। पति के पिता ने बहू को ‘सावित्री’ बताते हुए कहा कि उसने अपने त्याग और प्रेम से परिवार का मान बढ़ाया है।

Advertisement

पत्नी के इस त्याग की कहानी सामने आने के बाद लोग उनकी हिम्मत और समर्पण की तारीफ कर रहे हैं। यह घटना पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास, प्रेम और त्याग की मिसाल बन गई है। 

Advertisement

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post