झारखंड छात्र आंदोलन: वार्ता से पहले छात्रों की नई मांग, सरकार ने दिखाई सहमति

रांची। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों ने राज्य सरकार के साथ वार्ता के लिए एक नई शर्त रखी है। छात्रों का कहना है कि बातचीत बंद कमरे में नहीं, बल्कि मीडिया की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से होनी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की सभी मांगों और शिकायतों को गंभीरता से सुनने तथा संवैधानिक और कानूनी दायरे में उचित समाधान निकालने के पक्ष में है।छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार ने भी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान निकालने की इच्छा जताई है और संबंधित मामलों की जांच जारी रहने की बात कही है।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post