शिवपुर की पुष्पराज सिनेमा गली में वर्षों से जलभराव की समस्या, सीवर और अधूरी सड़क से परेशान स्थानीय लोग

शिवपुर क्षेत्र स्थित पुष्पराज सिनेमा गली के निवासी वर्षों से जलभराव, सीवर व्यवस्था के अभाव और अधूरी सड़क निर्माण की समस्या से जूझ रहे हैं। हर बारिश में पूरी गली घुटनों तक पानी में डूब जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है और दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित होता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गली में अब तक न तो सीवर लाइन बिछाई गई है और न ही जल निकासी के लिए समुचित नाले का निर्माण कराया गया है। बारिश के दौरान जलभराव होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से गंदगी फैलती है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है।

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका कहना है कि गली की आधी सड़क का निर्माण कराया गया, जबकि शेष हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस सड़क का शिलान्यास क्षेत्रीय विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा किया गया था। इसके बाद भी विकास कार्य पूरा नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने पर उन्हें केवल यह आश्वासन दिया गया कि परियोजना का बजट स्वीकृत हो चुका है और जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।

Advertisement 

वहीं, क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि गली के विकास के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और शीघ्र ही सीवर लाइन, जल निकासी व्यवस्था तथा शेष सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से ऐसे ही आश्वासन सुनते आ रहे हैं, लेकिन अब तक जमीनी स्तर पर कोई ठोस बदलाव नहीं दिखाई दिया है।अब क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि इस बार स्वीकृत बजट के बाद विकास कार्य जल्द शुरू होगा और वर्षों पुरानी जलभराव तथा अधूरी सड़क की समस्या से उन्हें राहत मिलेगी।

Advertisement 

Advertisement 





Post a Comment

Previous Post Next Post